तीन युवकों से चार पिस्टल और 35 जिंदा कारतूस बरामद

छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार पिस्टल और 35 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मुख्य आरोपी कमलेश पटले ने दो अन्य साथियों मुजाहिद अली और अय्यूब खान को हथियार बेचने के लिए दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 25(1-क), 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। कमलेश पर पूर्व में भी कई अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज हैं। कुंडीपुरा पुलिस की टीम की कार्रवाई में यह सफलता मिली।

Next Post

रूस-यूक्रेन युद्ध से अमेरिका पैसे कमा रहा: ट्रम्प

Sat Sep 20 , 2025
वाशिंगटन, 20 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका देश रूस-यूक्रेन की जंग से पैसे कमा रहा है। उनका यह बयान उनके पहले के रुख के विपरीत है, जिसमें उन्होंने कीव को बिना शर्त सैन्य समर्थन देने की बात कही थी, जिसके तहत अमेरिका उसे […]

You May Like