
दमोह। हिण्डोरिया ने आज 13 पेटी अवैध शराब पकड़ी है, जिसकी कीमत 83,000 रुपये है। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार की जप्ती भी की है। पुलिस ने आब. एक्ट के आरोपी शिवम लोधी पिता वकील लोधी उम्र 21 साल निवासी ग्राम बेला थाना पटेरा जिला दमोह के कब्जे से बांदकपुर रोड मुनीम ढाबा के सामने हिण्डोरिया में कार क्र. एमपी 34 सीए 3993 में रखी 13 पेटी अवैध शराब जप्ती कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.जिसे न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया.अधिकारियो व कर्मचारियो में थाना प्रभारी हिण्डोरिया धर्मन्द्र गुर्जर, सउनि गर्जन सिंह, प्र. आर.अभिषेक चौबे, प्र.आर. प्रदीप जोशी, आर वीरसींग, आर इन्द्रजीत सिंह लोधी, महेन्द्र कुमार की विशेष भूमिका रही है.
