बिल्डिंग के गड्ढे में गिरा कारीगर,इलाज के दौरान मौत

इंदौर:सराफा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम के दौरान एक माह पूर्व गंभीर रूप से घायल हुए कारीगर की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई. घटना में लापरवाही की आशंका के चलते सराफा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. सराफा थाना प्रभारी एसएस रघुवंशी ने बताया कि घटना 6 अप्रैल की है, हादसे में एक कारीगर विष्णु वर्मा पिता मोहनलाल वर्मा निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट के लिए बनाए जा रहे गाले में गिर गया था.

गिरते समय एक सरिया उसकी गर्दन के पास से आर-पार हो गया था. 45 वर्षीय मृतक विष्णु वर्मा के इलाज में परिवार ने करीब 12 लाख रुपए खर्च किए और अपने जेवर तक बेच दिए. वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था. आर्थिक हालात बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल लाया गया. मंगलवार रात करीब एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

प्रतिभा के बल अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश को किया गौरवान्वित

Thu May 8 , 2025
दमोह: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं, दमोह जिले के दो छात्रों एवं एक छात्रा ने प्रवीण सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इन विद्यार्थियों को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने अपने चेम्बर में पुष्प गुच्छ एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित […]

You May Like