सहकारिता समिति सदस्य नाराज: मानदेय व कमीशन बढ़े

विदिशा। जिलेभर की विभिन्न सहकारी समितियों के सदस्य व महिला समूह मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्यारसपुर, लटेरी, कुरवाई, सिरोंज सहित कई क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने बताया कि सहकारी सोसाइटियों के माध्यम से मिलने वाला मानदेय और कमीशन उन्हें नहीं दिया जाता, जबकि कार्य बराबरी का है।

सदस्यों का कहना था कि सोसाइटियों के सेल्समैन को अधिक मानदेय और सालाना कमीशन मिलता है, लेकिन समितियों से जुड़े हम लोगों को उसका लाभ नहीं दिया जाता। इस असमानता को दूर करने और उचित मानदेय व कमीशन दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री क्रांति गौंड का स्वागत

Tue Sep 2 , 2025
सागर। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर भारत को विजय दिलाने वाली सुश्री क्रांति गौंड के सागर आगमन पर कलेक्टर संदीप जी.आर. ने कलेक्टर कार्यालय में सम्मानित किया। कलेक्टर ने भविष्य की खेल योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्रांति केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि […]

You May Like