भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक की पूज्य माताजी कांतिदेवी नायक की स्मृति में 1 जून को भोपाल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। कांतिदेवी नायक का 20 मई 2026 को निधन हो गया था।
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए आयोजित इस सभा में परिवारजन, राजनीतिक सहयोगी, शुभचिंतक एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
आयोजकों के अनुसार श्रद्धांजलि सभा सोमवार, 1 जून को सायं 5 बजे से 6 बजे तक शिवाजी नगर (5 नंबर) स्थित सिंधू भवन में आयोजित होगी। इस अवसर पर उपस्थितजन स्वर्गीय कांतिदेवी नायक के जीवन और उनके योगदान को स्मरण करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
