अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री क्रांति गौंड का स्वागत

सागर। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर भारत को विजय दिलाने वाली सुश्री क्रांति गौंड के सागर आगमन पर कलेक्टर संदीप जी.आर. ने कलेक्टर कार्यालय में सम्मानित किया। कलेक्टर ने भविष्य की खेल योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्रांति केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। क्रांति गौंड ने जुलाई 2025 मे इंग्लैंड के विरुद्ध एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 6 विकेट लेकर भारत की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई थी। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल देश को गर्व महसूस कराया, बल्कि बुंदेलखंड और सागर का भी नाम रोशन किया।कलेक्टर संदीप जी.आर. ने कहा, “क्रांति ने दिखा दिया है कि अगर संकल्प और मेहनत हो, तो कोई भी बेटी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहरा सकती है। हम सभी को उन पर गर्व है और उम्मीद करते हैं कि वे आगे भी भारत का प्रतिनिधित्व करती रहेंगी। इस अवसर पर खेल अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Next Post

लंबित प्रकरणों का निराकरण करने संभागायुक्त ने दिये निर्देश

Tue Sep 2 , 2025
जबलपुर। कमिश्नर धनंजय सिंह द्वारा विभागीय अधिकारियों को सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की निरंतर मानीटरिंग एवं समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। स्वास्‍थ्‍य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय विभाग, सामाजिक न्याय तथा महिला बाल विकास विभाग की शिकायतें ज्यादा लंबित रहने पर संबंधित संभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण […]

You May Like