
अनूपपुर। पुलिस को गंभीर अपराधों के फरार आरोपियों की तलाश में सफलता मिली। थाना बिजुरी में दर्ज गोलीकांड प्रकरण (क्र. 257/25, धारा 125 भादस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट) के फरार आरोपी कमलेश कुमार चौधरी को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने घटना में प्रयुक्त देशी पिस्तौल अपने द्वारा प्राप्त होने की जानकारी दी थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि वह माईनस बिजुरी का निवासी वाराणसी में छिपकर रह रहा है। 20 सितम्बर को दबिश देकर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय कोतमा में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिजुरी, उपनिरीक्षक, आरक्षक और सायबर सेल की विशेष भूमिका रही।
