रेहटी। मुस्कान अभियान के अंतर्गत नाबालिक बालिका को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया. पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में गुम हो रहे नाबालिक बालिकाओं की बरामदगी हेतु अभियान के अन्तर्गत दिए गए निर्देशों के तारतम्य में एएसपी श्रीमती सुनीता रावत, एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये नाबालिक बालिका को बरामद किया गया है. गौरतलब है कि फरियादी की नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर तलाश प्रारंभ की गई थी. प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं अन्य साक्ष्य की मदद से नाबालिक बालिका को आरोपी अभिषेक मरकाम के कब्जे से मण्डीदीप जिला रायसेन से बरामद कर परिवारजनों को सुपुर्द किया गया.
नाबालिग का अपहरण करने वाला धराया
