
दमोह। अनुगूंज व स्वदेशी मेले में ओडिसी शास्त्रीय नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर दमोह का गौरव बढ़ाने वाली दो कलाकारों को सम्मानित किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से भारतीय संस्कृति व ओडिशा की समृद्ध नृत्य परंपरा की झलक प्रस्तुत की।इस अवसर पर सुधीर कोचर, पूर्व कलेक्टर दमोह व उप सचिव,मुख्यमंत्री कार्यालय तथा प्रताप नारायण यादव कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, दमोह ने दोनों कलाकारों को सम्मानित कर बधाई व शुभकामनाएँ दीं।दोनों कलाकारों को एकलव्य विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक व ओडिसी नृत्य गुरु तपन कुमार साहू ने प्रशिक्षित एवं मार्गदर्शित किया।
