जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने युवक को धमकी दी कि सही सलामत रहना है तो बीस हजार रूपए देना पड़ेगे। रूपए देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक दिनेश मेहरा 26 वर्ष निवासी मडई कांचीपुरम कालोनी थाना रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फोटोग्राफी का काम करता है। शाम पांच बजे व्हीकल बजरिया सेक्टर 1 से एक्सिस गाडी बनवाकर घर जा रहा था, मडई ठाकुर एसटीडी के पास विज्जू चौधरी मिला जो उससे बोला कि मरघटाई सुल्तान के घर तक छोड दो।
तो वह अपनी गाड़ी स्कूटी मे पीछे बैठाकर सुल्तान के घर तक ले गया जब सुल्तान के घर के सामने पहुंचा वहाँ पर पहले से सुल्तान, अजय नंगा, ईलू पासी खडे थे, विज्जू चौधरी को उतारने के लिए गाड़ी रोकी तो विज्जू चौधरी नीचे उतरकर उसकी गाडी की चाबी निकाल लिया और सुल्तान खान, अजय नंगा, ईलू पासी, विज्जू चौधरी चारो मिलकर बोले की तुमको अगर सही सलामत रहना है तो 2 दिन के अंदर 20 हजार रूपये दे देना, उसने रूपये देने से मना किया तो चारो एक राय होकर उसके साथ मारपीट की।
