संभागीय आयुक्त बालिका छात्रावास में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में शामिल हुए

ग्वालियर। सेवा-संकल्प अभियान के पहले दिन सांध्य बेला में संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने पुरानी झांसी रोड स्थित अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की बालिकाओं के साथ “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं के साथ दीये प्रज्ज्वलित किए। साथ ही बालिकाओं के साथ संवाद किया और सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुए चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया।

संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने संवाद के दौरान बालिकाओं से जीवन के लक्ष्य के बारे में चर्चा की। साथ ही कहा कि आप सब आत्मविश्वास के साथ कड़ी मेहनत करेंगे तो निश्चित ही लक्ष्य हासिल होगा। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में मौजूद सहायक आयुक्त जनजाति कल्याण को उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रावास में ऑनलाइन कोचिंग और विषय विशेषज्ञों से अतिरिक्त कक्षायें लेने की व्यवस्था कराएं। संभागीय आयुक्त ने छात्रावास में वॉशिंग मशीन की व्यवस्था करने के लिये भी कहा।

Next Post

स्टेशन पर यात्रियों से गाली-गलौज मारपीट पर आमादा युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Thu Sep 17 , 2026
जबलपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 पर यात्रियों से गाली-गलौज और विवाद कर शांति भंग करने वाले 26 वर्षीय युवक के खिलाफ रेल पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। 17 सितंबर को स्टेशन ड्यूटी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति यात्रियों से विवाद करते हुए मारपीट पर […]

You May Like