
दमोह। भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद एक दिवसीय प्रवास पर दिनांक 21/06/2026 की सुबह 11 बजे सड़क मार्ग से दमोह पहुंचेंगे जहां पर वह दोपहर 12 बजे स्थानीय गार्ड लाईन में स्वजातीय बंधुओं के साथ बैठक, दोपहर 01 बजे माझी समाज के वरिष्ठ नंदकुमार रायकवार के निवास पर सौजन्य भेंट, दोपहर 02:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय, दोपहर 03:30 बजे बांदकपुर में भगवान जागेश्वरनाथ जी के दर्शन, शाम 05-07 बजे तक समय रिजर्व, रात्रि 08 बजे वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। समस्त स्वजातीय बंधुओं से गार्ड लाईन में आयोजित बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
