ऑस्ट्रेलिया में समुद्री विमान दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

सिडनी, 08 जनवरी (वार्ता) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट पर एक समुद्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो विदेशी पर्यटकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया प्रीमियर रोजर कुक ने बुधवार को यहां के पुलिस आयुक्त कर्नल ब्लैंच के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मृतकों के शव मंगलवार रात जल पुलिस ने मलबे से बरामद किए। उनकी पहचान पर्थ के 34 वर्षीय पुरुष पायलट, 65 वर्षीय महिला स्विस पर्यटक और डेनमार्क के 60 वर्षीय पुरुष पर्यटक के रूप में की गई है।

निजी स्वामित्व वाले सीप्लेन में सात लोग सवार थे, जब यह शाम लगभग चार बजे उड़ान भरने के तुरंत बाद समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को चार यात्रियों को पानी से निकाला गया और हवाई मार्ग से अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

जीवित बचे लोगों में एक 63 वर्षीय स्विस नागरिक, एक 58 वर्षीय डेनिश नागरिक और 65 तथा 63 वर्ष की आयु के दो पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई हैं।

श्री कुक ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ समय पहले विमान एक चट्टान से टकराया था। दुर्घटनास्थल के हवाई फुटेज में विमान पानी में नीचे गिरा हुआ और पास में मलबा तैरता हुआ दिखाई दे रहा है।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने एक बयान में कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं।

ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो ने बुधवार को पुष्टि की कि वह दुर्घटना की जांच करेगा।

Next Post

बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया लंदन के लिये हुईं रवाना

Wed Jan 8 , 2025
ढाका, 08 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया लंदन में उचित चिकित्सा उपचार के लिए ढाका से ढाका से मंगलवार रात रवाना हुईं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों से प्राप्त हुई। डेली स्टार की रिपोर्ट में बुधवार को बताया गया कि सुश्री खालिदा मंगलवार रात करीब 11:47 […]

You May Like