मोदी-शाह ने तेलंगाना स्थापना दिवस पर दी राज्य के लोगों को बधाई

मोदी-शाह ने तेलंगाना स्थापना दिवस पर दी राज्य के  लोगों को बधाई

नयी दिल्ली, 02 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। तेलंगाना को राष्ट्र की प्रगति में असंख्य योगदान देने के लिए जाना जाता है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने पिछले एक दशक के दौरान राज्य के लोगों के ‘जीवन को आसान’ बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। राज्य के लोगों की सफलता और समृद्धि की कामना करता हूं।”

गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के लोगों को बधाई देते हुए राज्य के लिए समृद्धि की नई ऊंचाई छूने की कामना करते हुए एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, “तेलंगाना राज्य दिवस पर, राज्य के हमारे भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपनी समृद्ध संस्कृति, विरासत और मेहनती लोगों के साथ, तेलंगाना भारत के जातीय-सांस्कृतिक मानचित्र पर चमकता है। राज्य समृद्धि की नयी ऊंचाइयों को छुए।”

Next Post

ट्रेन यात्रियों के लिए सीट उपवलब्धता फीचर लॉन्‍च

Mon Jun 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 जून (वार्ता) रेल यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद करने के लिए मेकमायट्रिप ने सीट अवेलेबिलिटी फोरकास्ट फीचर पेश किया है, जिससे यह पता चल सकता है कि किसी चुनिंदा ट्रेन की सीटें कब तक उपलब्ध हो सकती हैं। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में […]

You May Like