नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा आज से, 9 दिन तक होंगी लाखों आहुतियां

ग्वालियर। शनि धाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर दाती महाराज और आचार्य बद्रीश महाराज डबरा पहुंचे। उन्होंने यहां नवनिर्मित नवग्रह पीठ का भ्रमण किया और कल से शुरू होने वाले 9 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी दी।

दाती महाराज ने बताया कि डबरा की यह पीठ अपने आप में अनोखी है, क्योंकि यहां सभी नवग्रह अपनी पत्नियों और वाहनों के साथ विराजमान हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कल से शुरू होकर 9 दिनों तक चलेगा। इस दौरान लाखों मंत्रों की आहुतियां दी जाएंगी और विशेष तंत्र क्रियाएं संपन्न की जाएंगी, जिससे मूर्तियां पूर्ण रूप से जागृत होंगी।

10 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में दिनभर सैकड़ों ब्राह्मण मंत्र जाप करेंगे और रात में विशेष यज्ञ आयोजित होंगे। दाती महाराज का दावा है कि यह पीठ ग्रहों की शांति का बड़ा केंद्र बनेगी और लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी। आचार्य बद्रीश महाराज ने भी नौ की संख्या को पूर्ण बताते हुए कहा कि अनुष्ठान के बाद यहाँ का कण-कण सजीव हो उठेगा। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Next Post

गेट मीटिंग : चार लेबर कोड के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा आक्रोश

Mon Feb 9 , 2026
जबलपुर। चार श्रम कानून में परिवर्तन से श्रमिक वर्ग खासा आक्रोशित हो चुका है। आलम ये है कि देश के तमाम केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। सोमवार को ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन का राष्ट्र व्यापी संघर्ष का आगाज सभा के साथ शुरू किया गया। […]

You May Like