दमोह से श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

दमोह: पवित्र अमरनाथ गुफा यात्रा 2026 के लिए दमोह से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया.मंगलवार को जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस से श्रद्धालु यात्रा पर निकले, वहीं बुधवार रात करीब 9:30 बजे दुर्ग-उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से भी बड़ी संख्या में भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर गहरा उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।

रवाना होने से पहले भक्तों ने बाबा बर्फानी के जयकारे लगाए और सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। अमरनाथ यात्रा की प्रथम पूजा जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 29 जून को पवित्र गुफा में संपन्न की। इस वर्ष यह पवित्र यात्रा 3 जुलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। दमोह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अब तक एक हजार से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन करवा चुके हैं। जिससे जिले में यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।

Next Post

मेयर इन काउंसिल ने एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई करने का प्रस्ताव परिषद को भेजा

Thu Jul 2 , 2026
ग्वालियर:बाल भवन स्थित टीएलसी में महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के विकास, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई और […]

You May Like