आदिवासी दिवस मनाने के लिए हमें भाजपा की अनुमति की जरूरत नहीं, इसे पूरे उत्साह से मनाते रहेंगे: भूरिया

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आदिवासी समाज के प्रति नफरत रखने का आरोप लगाया है।
श्री भूरिया ने शनिवार को एक बयान में कहा कि श्री यादव भरे मंच से कहते हैं कि ‘आदिवासी दिवस मनाने जैसी कोई चीज नहीं है।’ उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा के नेताओं को आदिवासी समाज से इतनी नफरत क्यों है?

उन्होंने कहा कि जब संयुक्त राष्ट्र ‘योग दिवस’ मनाने की बात करता है, तो भाजपा सरकार इसे पूरे धूमधाम से मनाती है, लेकिन जब संयुक्त राष्ट्र की ओर से ‘विश्व आदिवासी दिवस’ मनाने की बात आती है, तो उसे नकार दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार द्वारा आदिवासी दिवस के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश को भी भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आदिवासी दिवस मनाने के लिए आदिवासी समाज को किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। आदिवासी समाज अपना गौरव, संस्कृति और पहचान से जुड़े इस दिवस को पहले की तरह पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाता रहेगा।

.....

Next Post

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम ठप, देशभर में मची अफरा-तफरी; हजारों उड़ानें रद्द, लाखों यात्री परेशान

Sat Nov 14 , 2026
वॉशिंगटन। अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी ने देशभर की हवाई सेवाओं को अस्त-व्यस्त कर दिया। शुक्रवार को सुरक्षा के मद्देनजर फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को देशभर के एयरपोर्ट्स पर विमानों के टेकऑफ पर रोक लगानी पड़ी। करीब चार घंटे से ज्यादा समय तक […]

You May Like

मनोरंजन