नौकरानियों ने सीसीटीव्ही कैमरे बंद कर डॉक्टर के घर से 6 लाख कैश, जेवर चुराये

जबलपुर। मदन महल थाना अंतर्गत नेपियर टाउन में नौकरानियों ने सीसीटीव्ही कैमरे बंद कर डॉक्टर के घर से 6 लाख कैश, जेवर, मोबाइल पार कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि डॉ. राहुल शुक्ला 36 वर्ष निवासी आम्रपाली हाउस नेपियर टाउन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेशे से डाक्टर है। उसने नवम्बर 2024 में घर के काम झाडू पोछा बर्तन एंव खाना बनाने के लिये दीक्षा एवं उर्मिला ठाकुर दोनों निवासी कालीमठ मंदिर के पास मदनमहल को रखा था। वह अपने काम से निकल जाता था, दीक्षा एवं उर्मिला ठाकुर दोनों घर का पूरा काम करती थीं। इनके काम करने के कुछ महिनों के बाद उसके घर से कैश व सामान गायब होने लगा जिसके बाद उसे शक होने पर उसने घर के अंदर सीसीटीव्ही कैमरे लगवाये थे। सीसीटीव्ही फुटेज को यह दोनों 5 से 10 मिनिट के लिये बंद करके उसके घर में रखे कैश की चोरी करते थे। उसने जब पूछताछ की दोनों के द्वारा चोरियां करना स्वीकार भी कीं। उसके घर से माह मई 2025 से 25 सितंबर 25 के बीच लगभग 6 लाख रूपये एवं वन प्लस कम्पनी का एण्ड्रायड मोबाइल , मां का सोने का मंगलसूत्र, चोरी हुआ है दोनों के द्वारा चोरी की गई है। रिपोर्ट पर आरोपिया दीक्षा एवं उर्मिला ठाकुर दोनों निवासी कालीमठ मंदिर के पास मदनमहल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Next Post

पतंग निकालते समय बिजली लाइन की चपेट में आया मासूम, मौत

Sat Nov 8 , 2025
जबलपुर‌। माढ़ोताल थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती मानेगांव रांझी का बजरंग नगर मदरटेरेसा में पतंग निकालते समय बिजली लाइन की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि शनि सेन 9 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती मानेगांव रांझी बजरंग नगर मदर […]

You May Like

मनोरंजन