
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती मानेगांव रांझी का बजरंग नगर मदरटेरेसा में पतंग निकालते समय बिजली लाइन की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि शनि सेन 9 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती मानेगांव रांझी बजरंग नगर मदर टेरेसा थाना माढ़ोताल को करंट लगने से आई चोट के कारण उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, इस दौरान शनि सेन की मौत हो गयी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई थी शनि छत पर पतंग उड़ा रहा था, पतंग बिजली लाइन में फंस गई जिसे वह निकालने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान उसने लोहे की राड से पतंग को निकालने की कोशिश की और वह करंट की चपेट में आ गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
