मास्को, 16 अगस्त (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच अलास्का में हुई शिखर वार्ता के बाद तथाकथित इच्छुक गठबंधन के नेता “ठोस” प्रगति के लिए जल्द ही फिर से मिलेंगे।
शुक्रवार को पुतिन और ट्रम्प ने अलास्का के एंकोरेज में तीन-पर-तीन प्रारूप में दो घंटे 45 मिनट तक बातचीत की। राष्ट्रपतियों के अलावा रूस का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने किया और अमेरिका का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने किया।
मैक्रों ने ‘एक्स’ पर कहा, “हम उनके और गठबंधन के अपने सभी सहयोगियों के साथ, जिनके साथ हम जल्द ही फिर से मिलेंगे, ठोस प्रगति के लिए काम करेंगे।”
