बुधनी. नज़दीक शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सागपुर में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई मृतक यूवक की पहचान विनोद कुशवाह उम्र 26 साल निवासी भोपाल के रुप में हुई है जो खंबे पर चढ़कर 11 केवी की लाइन पर कार्य कर रहा था.
प्रत्यक्षदर्शी वीरू कुशवाह ने बताया कि यूवक खंबे के ऊपर चढ़कर कार्य कर रहा था इस दौरान धमाके की आवाज सुनाई दी और अचानक युवक झूले पर नीचे लटक गया जिसे रस्सी के सहारे उतारा गया युवक की हालत गंभीर होने पर घटना की जानकारी कंपनी को दी गई जिसमे उसे कंपनी के वाहन से बुधनी सिबिल अस्पताल लाया गया। जिसमें युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी घटना की जानकारी पुलिस ओर परिजनों को दी गई है जिसमे मृत युवक के परिजन बुधनी सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं इस घटना में युवक की मौत करंट लगने की आशंका जताई जा रही है फिलहाल पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच कर रही है।
बता दें राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें पुराने खंबो को शिफ्ट करने का कार्य चल रहा था। इस दौरान ये हादसा घटित हो गया. सूत्रों की मानें तो विद्युत संबंधी कार्य के दौरान आवश्यक संसाधनों का अभाव बना रहता है.
