जेवर, नगदी चोरी

जबलपुर। माढोताल थाना अंतर्गत अमृत तीर्थ जैन मंदिर के पास चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और नगदी पचास हजार चोरी कर ले गए।

पुलिस ने बताया कि राहुल जैन 32 वर्ष निवासी अमृत तीर्थ जैन मंदिर कुबेर बिला के बाजू में माढोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे जयंती काम्पलेक्स में मोबाइल की शाॅप पर प्राईवेट काम करता है। घर में ताला लगाकर परिवार सहित ग्राम तेवर में उसकी साली की शादी समारोह में गया था। पत्नी अनुप्रिया जैन के साथ बुधवार सुबह घर आकर देखा तो उसके बेडरूम में रखी दोनों आलमारियों के लाॅकर टूटे हुये थे, आलमारी में रखे जेवरात सोनेे का मंगलसूत्र, पेंडल, नेकलेस,  जोड़ी टाप्स, रिंग, बच्चे की सोने की चैन, चांदी की बिछिया, पायल, चांदी के 2 सिक्के, एवं नगदी 50 हजार रूपये लाॅकर में नहीं थे।

Next Post

राहुल -प्रियंका में सनातन को समझने की शक्ति नहीं: बाल्मीकि 

Wed Feb 26 , 2025
जबलपुर। राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने  राहुल और प्रियंका गांधी पर तंज कसा है उन्होंने कहा कि दोनों भारतीय सनातन संस्कृति को नही समझते हैं और ना ही उनमें सनातन को समझने की शक्ति है।  रेमो डिसूजा ने कुंभ में स्नान कर अपने नाम बदलने की गलती स्वीकार की, लेकिन […]

You May Like