
जबलपुर। राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने राहुल और प्रियंका गांधी पर तंज कसा है उन्होंने कहा कि दोनों भारतीय सनातन संस्कृति को नही समझते हैं और ना ही उनमें सनातन को समझने की शक्ति है। रेमो डिसूजा ने कुंभ में स्नान कर अपने नाम बदलने की गलती स्वीकार की, लेकिन राहुल और प्रियंका सनातनी नहीं हैं, भारतीय सनातन संस्कृति से नहीं हैं जिसके चलते उन्हें अपनी गलती का एहसास नहीं है।
राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि सड़क दुर्घटना में घायल से मिलने अस्पताल पहुंची थी। तभी उन्होंने मीडिया के सामने कांग्रेस पर निशाना साधा।
