ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा जिला स्तरीय पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन माधवराव सिंधिया जिम्नेजियम हॉल में किया गया। जिसमें ग्वालियर के विभिन्न महाविद्यालयों के योद्धाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राकेश कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें वहीं विभागाध्यक्ष प्रो.गणेश दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में ग्रीको रोमन तथा फ्री स्टाईल कुश्ती का प्रदर्शन किया गया जिसमें ग्वालियर के विभिन्न महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वजन समूह में भाग लिया। जिसमें लवकुश 57 किग्रा, विकास बघेल 61 किग्रा, हर्षित यादव 65 किग्रा, मथुरा यादव 70 किग्रा, राम शर्मा 74 किग्रा,शैलेन्द्र यादव 79 किग्रा, हेमन्त 86 किग्रा, बीरप्रताप 92 किग्रा, शिव सिंह 97 किग्रा, आशुतोष125 किग्रा, अंकित 55 किग्रा, प्रशान्त 60 किग्रा, डालचंद्र 63 किग्रा, मथुरा 67 किग्रा, शिवराज यादव 77 किग्रा, कविराज 87 किग्रा,युवराज ने 97 किग्रा में भाग लिया।
