
देवास/ हाटपिपल्या नगर में स्थित बागरि मोहल्ला के 26 वर्षीय युवक राम पिता कैलाश जो की बागली जेल में पिछले 2 महा से विचारा धीन कैदी था कल शाम को जेल में मौत हो गई थी जिसको लेकर आज समाज जनों और परिजनों के द्वारा नगर में थाने के सामने चक्का जाम किया गया इस दौरान दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई जिससे यात्रियों और स्कूल वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं स्थानीय प्रशासन के बातचीत करने पर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर चक्का जाम समाप्त किया गया
परिजनों का कहना है कि युवक पूर्ण रूप से स्वस्थ था और जेल प्रशासन के द्वारा उन्हें बताया गया कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है जिस पर उन्हें यकीन नहीं हो रहा है वह चाहते हैं कि युवक की मौत की उचित जांच कर करवाई की जाए
वहीं एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि हमारे द्वारा परिजनों को समझाइए देकर चक्का जाम समाप्त करवाया जा रहा है और जो भी प्रशासन के द्वारा उचित कार्रवाई होगी की जाएगी!
