सूने मकानों में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

सौसर।नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित सुभाष मोंटेसरी स्कूल के पीछे बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। क्षेत्र के चार सूने मकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पूरा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है, जिसमें चार से पांच संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सभी मकान उस समय सूने थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब लोगों ने ताले टूटे देखे, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सौंसर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर देर रात पैदल ही पहुंचे और वारदात को अंजाम देने के बाद अंधेरे में गायब हो गए।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Next Post

मासूम को पिकअप वाहन ने रौंदा, लोगो ने लगाया जाम

Mon Oct 6 , 2025
रीवा।रायपुर कर्चुलियान थाना अन्तर्गत रीवा-मनगवां हाइवे पर एक पिकअप वाहन ने पांच वर्षीय बालक को उस समय कुचल दिया जब वह अपने दादा के साथ शाम को घर वापस जा रहा था. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगो ने चोरगडी के पास जाम लगा दिया. परिणाम स्वरूप दोनो तरफ वाहनो […]

You May Like