बोलेरो पलटने से रायसेन के दो लोगों की मौत,7 घायल 

नीमच। फोरलेन पर शुक्रवार देर रात हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। नीमच के जेतपुरा चौराहा के पास धानुका फैक्ट्री के सामने इस हुई घटना में सात लोग घायल हो गए। हादसा रात 1 से 2 बजे के बीच हुआ। कार में सवार सभी 9 लोग रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील के पांचरा गांव के रहने वाले थे। वे राजस्थान के पाली में रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। नीमच सिटी पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

डॉक्टरों ने पांचरा निवासी 62 वर्षीय बिशन पिता गिरवर सिंह और जबकि एक अन्य मृतक का नाम भोपाल सिंह रेबारी उम्र 40 वर्ष है। यह कार में सवार लोगों का ही साथी है। सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कनावटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक बिशन सिंह का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।

Next Post

रेलवे स्टेशन के पॉइंट्समैन को बदमाशों ने पीटा, सिर से खून निकलता देख हुए फरार

Sat Jun 14 , 2025
नीमच। रेलवे स्टेशन पर तीन बदमाशों ने पॉइंट्समैन से मारपीट की। प्लेटफॉर्म पर बाइक लेकर पहुंचे युवकों को पॉइंट्समैन प्रकाश चंद कलोसिया ने रोका। इस पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पॉइंट्समैन के सिर से खून निकलता देख तीनों बदमाश फरार हो गए। जीआरपी थाने में पॉइंट्समैन ने […]

You May Like