मासूम को पिकअप वाहन ने रौंदा, लोगो ने लगाया जाम

रीवा।रायपुर कर्चुलियान थाना अन्तर्गत रीवा-मनगवां हाइवे पर एक पिकअप वाहन ने पांच वर्षीय बालक को उस समय कुचल दिया जब वह अपने दादा के साथ शाम को घर वापस जा रहा था. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगो ने चोरगडी के पास जाम लगा दिया. परिणाम स्वरूप दोनो तरफ वाहनो की लम्बी कतार लग गई. दो घंटे तक लम्बा जाम लगा रहा, मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और समझाइश दी. तब जाकर जाम खोला गया.

सोमवार की शाम 4.30 बजे पांच वर्षीय मासूम स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने दादा के साथ पैदल जा रहा था. जैसे ही वह चोरगड़ी मोड़ के पास पहुंचा तभी एक पिकअप वाहन ने कुचल दिया और बच्चे के दादा बाल-बाल बच गये. हादसे के बाद आक्रोशित लोगो ने रीवा-मनगवां हाइवे पर जाम लगा दिया. दो घंटे तक जाम मे वाहन फसे रहे. मौके पर पुलिस अधिकारी और रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी पहुंचे. स्थानीय लोगो का कहना था कि कहीं पर भी कट नही दिया गया है, डिवाइडर के कारण घूम के आना पड़ता है जिससे अक्सर हादसा होता है. डिवाइडर के बीच से कट दिलाए जाने की मांग सहित पिकअप वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर चकाजाम दो घंटे तक चलता रहा. शाम 6.30 बजे जाम हटाया गया, तब जाकर पुलिस और राहगीरो ने राहत की सांस ली.

Next Post

पीएम श्री विद्यालय जमानी की छात्राओं ने खण्डवा में जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Mon Oct 6 , 2025
इटारसी। अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं ने खंडवा के खालवा में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विभागीय राज्य स्तर 14 वर्ष बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। अलग अलग जिलों से पहुंची टीमों में पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमानी की टीम ने […]

You May Like