स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिला कलेक्टर ही ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे

पांढुरना, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में जिले के पालक मंत्री नहीं बल्कि जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ही ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे,वहीं जिले के पालक मंत्री उनके गृह जिले शिवपुरी में मुख्य अतिथि बन वहां ध्वजारोहण करेंगे,मंगलवार को सामान्य प्रशासन के अपर सचिव द्वारा इसके विधिवत आदेश जारी किए गए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में होने वाले मुख्य समारोह में ध्वजारोहण एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करने के राज्यपाल के आदेश पर मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन के अपर सचिव सचिन्द्र राव द्वारा जारी किए जिसमें प्रदेश मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित कार्यक्रम में कौन ध्वजारोहण करेंगे इसकी विधिवत सूची जारी कि गई है।

इसके अनुसार पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में पांढुरना जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे,गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के पालक मंत्री के नहीं आए थे, जिसे देख सभी अनुमान लगा रहें थे कि आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के कार्यक्रम में इस बार प्रदेश के ऊर्जा तथा जिले के पालक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पांढुरना जरूर आयेंगे,इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां की जा रहीं थी,यहां तक के स्कूली छात्र,एनसीसी कैडेट एवं पुलिस के जवान भी इस रिमझिम बरसते पानी में जहां स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह होने वाला है वहा पर सुबह से लेकर देर शाम तक परेड की सलामी का पूर्व अभ्यास कर रहे थे। लेकिन इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के समारोह में पालक मंत्री के नहीं आकर वे अपने गृह जिले शिवपुरी में ही स्वतंत्रता दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि बनकर वहां ध्वजारोहण करेंगे। इस बात की जानकारी मिलते ही इनके राजनितिक दल के नेता तथा कार्यकर्ता मायूस दिखाई दे रहें है।

Next Post

मारपीट कर दुकान में आग लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार

Tue Aug 11 , 2026
  रीवा, सेमरिया पुलिस ने मारपीट कर दुकान में आग लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे जिन्हे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज है. मिली जानकारी के अनुसार 26.04.2026 […]

You May Like