सीएम हाउस तक पहुंचा मोबाइल लूट का मामला, तब दर्ज हुई एफआईआर

इंदौर. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिचित से मोबाइल लूट का मामला शिकायत के बाद सीधे सीएम हाउस तक पहुंच गया. 31 अगस्त की रात पलासिया क्षेत्र में वारदात के बाद पीड़ित थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय आवेदन ले लिया. अगले दिन वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद प्रकरण दर्ज किया.

उज्जैन निवासी अनमोल वर्मा निजी काम से इंदौर आए थे. 31 अगस्त की रात करीब 10 बजे इंद्रदेव महादेव मंदिर क्षेत्र में पल्सर सवार बदमाश उनका महंगा मोबाइल छीनकर भाग गए. अनमोल ने पलासिया थाने पहुंचकर शिकायत की थी. मामला 1 सितंबर को उज्जैन स्थित मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचा. वहां से इंदौर पुलिस आयुक्त और डीसीपी को जानकारी मिलने के बाद पलासिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया. इसके बाद मोबाइल और आरोपियों की तलाश के लिए कई थानों की पुलिस को लगाया है. जांच में पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं. फुटेज और तकनीकी सुरागों के आधार पर उनकी पहचान और संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है. पुलिस टीम बायपास क्षेत्र में भी आरोपियों की तलाश कर रही है. एसीपी नीति दंडोतिया ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है.

Next Post

हबीबगंज फ्लाईओवर के ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और नए मेंटेनेंस टेंडर पर रोक

Fri Sep 4 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट ने भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन के सामने बने फ्लाईओवर के रखरखाव को लेकर राज्य सरकार के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने सवाल किया कि जब संबंधित काम ठेकेदार की जिम्मेदारी में शामिल है और वह […]

You May Like