ग्वालियर:शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई ओर मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष विष्णु गर्ग का बीती देर रात दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया है। स्व. गर्ग लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे ।
उनके निधन की खबर आते ही ग्वालियर ,चंबल में शोक की लहर दौड़ गई है। व्यापारी जगत में उनकी खास पकड़ रही। उन्होंने हमेशा उन्होंने व्यापारी हितों ओर ग्वालियर के विकास के लिए अहम योगदान दिया ।
