दामाद ने ससुर पर किया जानलेवा हमला

भोपाल।थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने ससुर को छुरी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया. आरोपी अपनी पत्नी को मायके से लेने आया था. आरोपी की पत्नी ने मायके से साथ न चलने पर विवाद करना शुरू किया था. विवाद के दौरान ही आरोपी के ससुर ने बीच-बचाव किया था. गुस्से में आरोपी ने ससुर के पेट पर छुरी से हमला कर दिया. हमला होने से पीडित लहुलुहान हो गया. घायल को परिजनों ने हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को हमीदिया अस्पताल से मामले की सूचना मिली. घायल के परिजनों ने बताया कि उनके दामाद सैयद परवेज ने अपने ससुर के पेट पर छुरी से वार किया. घालल का इलाज जारी है. घायल अवस्था में फरियादी नसीर हुसैन के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. आरोपी के शंकराचार्य नगर में रेल की पटरियों के किनारे छिपा होने की सूचना पुलिस को मिली. लोकेशन पर पुहंच कर पुलिस ने उसे कुछ ही घंटो में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी के पास से मिली छूरी को भी बरामद किया गया है.

Next Post

स्वर्णजयंती पार्क में पेड़ पर लटका मिला शव

Tue Nov 11 , 2025
भोपाल। चूनाभट्टी स्वर्णजयंती पार्क में एक अनजान व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला. मंगलवार की सुबह पार्क में वॉक के लिए गए लोगों ने शव को देखा. लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. कांग्रेस […]

You May Like