स्वर्णजयंती पार्क में पेड़ पर लटका मिला शव

भोपाल। चूनाभट्टी स्वर्णजयंती पार्क में एक अनजान व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला. मंगलवार की सुबह पार्क में वॉक के लिए गए लोगों ने शव को देखा. लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

कांग्रेस नेता अवनीश सिंह बुंदेला ने घटना को लेकर बताया कि पार्क में सुबह के समय छोटे गेट के पास एक पेड़ पर शव देखा गया. घटना स्थल के पास ही एक सांची कॉर्नर भी संचालित है. उसके नजदीक एक अनजान व्यक्ति का शव पेड़ की डाल पर लगे फांसी के फंदे पर लटकता मिला.

घटना को लेकर चूनाभट्टी थाना पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मृतक की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की थी. मिली जानकारी के अनुसार शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है, घटना स्थल के पास ही एक बिस्तर लगा मिला और वहीं पर ही एक बैग में कुछ सामान भी बरामद हुआ.

Next Post

मोबाईल की दुकान में चोरी करने वाला निकला नाबालिग

Tue Nov 11 , 2025
भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र में मोबाईल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला नाबालिग निकला. काउंसिंग में उसने बताया कि मोबाईल का शौक पूरा करने के लिये उसने चोरी की वारदात की. पुलिस ने चोरी गए दो मोबाईल फोन को बरामद किया है, जिसकी कीमती 35 हजार रूपए […]

You May Like