
भोपाल, 17 जनवरी. कमला नगर में रहने वाले एक स्कूली छात्रा के साथ उसके सोशल मीडिया फ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट कर दी और मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और तोडफ़ोड़ का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक नेहरू नगर में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है. गुरुवार की शाम करीब चार बजे वह लालसिंह ग्राउंड वाली रोड से निकल कर अपने नाना की दुकान पर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसका सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) वाला एक फ्रेंड मिल गया. वह छात्र को देखते ही बगैर किसी कारण के उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. छात्र ने जब उसके गाली देने से मना किया तो फ्रेंड ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसकी पिटाई लगा दी. हाथ-मुक्कों और बेल्ट से मारने के कारण छात्र के चेहरे, सिर और हाथ-पैरों में चोट आई थी. आरोपियों ने छात्रा का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह टूट गया. इस दौरान आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो तीनों धमकी देते हुए वहां से भाग निकले. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
