मोबाईल की दुकान में चोरी करने वाला निकला नाबालिग

भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र में मोबाईल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला नाबालिग निकला. काउंसिंग में उसने बताया कि मोबाईल का शौक पूरा करने के लिये उसने चोरी की वारदात की. पुलिस ने चोरी गए दो मोबाईल फोन को बरामद किया है, जिसकी कीमती 35 हजार रूपए है. नाबालिग को बाल कल्याण समिति भेजा जाएगा, जहां उसे अपराध से दूर रहने की काउंसिंग दी जाएगी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करोंद में मोबाईल दुकान के संचालक रोहित जैन (35) ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट की थी. जैन ने बताया कि अज्ञात लड़के ने दुकान के काऊंटर पर रखे दो नये मोबाईल फोन चोरी कर लिए है , जो सीसीटीव्ही के कैमरे में चोरी करते दिख रहा है. दुकान संचालक और उसके स्टाफ ने उस लडके की बहुत तलाश की पर वह नहीं मिला. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गई.

Next Post

वारंटी को अशोका गार्डन पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Tue Nov 11 , 2025
भोपाल। फरार स्थाई वारंटी को अशोका गार्डन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ प्रकरण में कोर्ट ने वारंट जारी किया था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारंटी गोविन्द दुबे (52) के बारे में पुलिस को क्षेत्र में होने की सूचना मिली. वारंटी को पकड़ने के लिए […]

You May Like