संभागायुक्त ने आईडीए के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

इंदौर: गुरुवार को नवागत संभागायुक्त ने आईडीए के विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने समय सीमा में काम पूरा करने के लिए संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए.संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने आज लवकुश चौराहा स्थित निर्माणाधीन डबल लेयर फ्लाईओव्हर ब्रिज की दूसरी भुजा, एमआर-10 स्थित रेलवे ओव्हर ब्रिज और आईएसबीटी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने ब्रिज निर्माण एजेंसी के अधिकारियों और इंजीनियर्स से निर्माण कार्य की जानकारी ली.

साथ ही उन्होंने एमआर-10 स्थित रेलवे ब्रिज की ड्राईंग और प्रोजेक्ट रिपोर्ट देखी. उन्होंने आईएसबीटी की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया.उन्होंने कहा कि लवकुश चौराहा स्थित डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज की दूसरी भुजा का कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए. निर्माण कार्य में जरूरत होने पर संसाधन बढ़ाने के अधिकारियों को निर्देश दिए.संभागायुक्त लक्षकार ने सर्व सुविधायुक्त टंट्या मामा भील अंतरराज्यीय बस ट्रमिनल का भी अवलोकन किया. इस दौरान आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े सहित आईडीए के अधिकारी मौजूद थे

Next Post

पुलिस ने नागरिकों को किया नशे के विरुद्व जागरुक 

Fri Jul 31 , 2026
आष्टा। अनुभाग अंतर्गत नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत थाना आष्टा, पार्वती, जावर एवं सिद्दीकगंज द्वारा कस्बा क्षेत्र में पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अभियान अंतर्गत ग्राम बमुलिया रायमल, जावर एवं वेदांश केयर अस्पताल सिद्दीकगंज में आमजन, पेशेंट, डॉक्टर, किसान, व्यापारी एवं नागरिक से जन […]

You May Like