राष्ट्रमंडल खेल: ऑस्ट्रेलियाई तैराक कैम मैकएवॉय 50मी. फ्रीस्टाइल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

ग्लासगो (स्कॉटलैंड) 27 जुलाई (वार्ता) ओलंपिक चैंपियन, वर्ल्ड चैंपियन, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ऑस्ट्रेलिया के कैम मैकएवॉय ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता रविवार को हुए मुकाबले में मैकएवॉय ने 20.97 सेकंड के शानदार समय के साथ रेस पूरी की, जबकि उनके साथी तैराक फ्लिन साउथैम (21.44) और जेमी जैक (21.47) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लेन 3 से तैरते हुए, मैकएवॉय रॉकेट की तरह ब्लॉक से निकले और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 0.47 सेकंड आगे रहते हुए सबसे पहले फिनिश लाइन तक पहुंचे और शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

सेमीफाइनल में 21.55 सेकंड के साथ अब तक का तीसरा सबसे तेज समय दर्ज करने के बाद जैक टॉप सीड के तौर पर रेस में उतरे थे। वह उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके और उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। मुकाबला जीतने के बाद मैकएवॉय ने कहा, “कुछ आसान सुधार हैं जिन पर मैं काम कर सकता हूं और शायद थोड़ा और बेहतर कर सकता हूं, लेकिन बाकी दुनिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है और मुकाबला कड़ा होता जा रहा है। मैं एलएस 2028 तक आराम से नहीं पहुंच सकता, मुझे हर समय पूरी तरह से फोकस रहना होगा।” एक अन्य स्पर्धा में ऑस्ट्रेलियाई रिले टीम ने 7:01.54 के रिकॉर्ड समय के साथ 4 गुणा 200 मीटर फ़्रीस्टाइल रिले का स्वर्ण पदक जीता। वेल्स ने स्कॉटलैंड को पीछे छोड़ते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, धक्षण शशिकुमार, अनीश सुनील कुमार गौड़ा, आर्यन नेहरा और श्रीहरि नटराज की भारतीय टीम ने 7:29.84 के समय के साथ छठे स्थान पर रही।

.....

Next Post

गुरु जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं: उइके

Mon Jul 27 , 2026
सिंगरौली : गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अवसर पर संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्रवाह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके रहीं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रेरक लघु वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए भारतीय संस्कृति में गुरु […]

You May Like