भाजपा के नौ और जिला अध्यक्ष घोषित

भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज नौ और जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी। अब तक भाजपा संगठन के 62 में से 56 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं और छह शेष रह गए हैं।

प्रदेश संगठन के अनुसार शहडोल में श्रीमती अमिता चपरा, ग्वालियर ग्रामीण में प्रेम सिंह राजपूत, खरगोन में श्रीमती नंदा ब्राह्मने, राजगढ़ में ज्ञान सिंह गुर्जर, सतना में भगवती प्रसाद पांडेय, पांढुर्णा में संदीप मोहोड़, सीहोर में नरेश मेवाड़ा, धार में नीलेश भारती और धार ग्रामीण में चंचल पाटीदार को अध्यक्ष बनाया गया है।

पिछले चार दिनों के दौरान अब तक 56 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। अब इंदौर ग्रामीण और इंदौर नगर समेत छह जिलों के अध्यक्षों की घोषणा शेष है, जो एक दो दिन में होने की संभावना है।

भाजपा के “संगठन चुनाव वर्ष 2024” के तहत जमीनी स्तर के विभिन्न पदों की चुनाव प्रक्रिया लगभग पूर्णता की ओर है और अब प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया और शेष है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में यह भी पूर्ण हो जाएगी।

इस बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभी जिला अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Next Post

उत्तम प्रदर्शन करने वाले 25 क्रिकेट खिलाड़ियों का सम्मान

Fri Jan 17 , 2025
भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में गुरुवार को भरतपुर जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में अंडर 16 एवं अंडर 19 टीमों के 25 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। क्रिकेट संघ के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर […]

You May Like