ग्वालियर: कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान द्वारा समर्पण हॉस्पिटल में मैमोग्राफी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर मैमोग्राफी जांच करवाई और स्तन कैंसर से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान महिलाओं को परामर्श भी दिया गया, जिससे बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ी।
कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल संचालक जीडी लड्डा एवं मुख्य अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया। कैंसर हॉस्पिटल की ओर से डॉ. संजना, सिस्टर सुजाता, टेक्नीशियन पूजा तथा रेडिएशन नर्सिंग स्टाफ के रूप में उषा उपस्थित रहीं।
Next Post
बस की टक्कर से किशोर की मौत, 5 दिन बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम
Mon Dec 29 , 2025
ग्वालियर: एक बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 17 वर्षीय किशोर नरेश बक्सारिया ने पांच दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिर का इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना कंपू थाना स्थित परमाशीष कॉलोनी के पास हुई थी।पुलिस के अनुसार बस चालक […]

You May Like
-
7 months ago
17 वर्षीय नाबालिग की हत्या से सनसनी
-
1 year ago
घर-घर जाकर दे रहे जन्मोत्सव का आमंत्रण
-
1 year ago
ज़ेलेंस्की ने नए सेना प्रमुख की नियुक्ति की