ग्रेटर नोएडा स्थित झुग्गियों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

ग्रेटर नोएडा 07 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला परिक्षेत्र के बिसरख थाना क्षेत्रांतर्गत राइस चौक से कुछ दूरी पर खाली मैदान पर बसे झुग्गी झोपड़ियों में शुक्रवार पूर्वाह्न 10 बजे के अचानक भीषण आग लगने से आस पास क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
ग्रेटर नोएडा के बिरख थाना अंतर्गत राइस चौक से कुछ दूरी पर एक झुग्गी में आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने आस पास की 12 से अधिक झुग्गी झोपड़ियों को चपेट में ले लिया, जिसके कारण झुग्गी झोपड़ियों में रखे कई गैस सिलेंडर फटने की आवाज दूर तक सुनाई देने लगीं और कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप ले लिया जिसके चलते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने के कारण आसमान में घना काला धुंआ दूर तक फैल गया।
नोएडा में वर्तमान समय में शहर का वायु प्रदूषण लेवल खतरनाक श्रेणी में चल रहा है। आग से उठने वाले काले धुएं की वजह से वातावरण अत्यधिक प्रदूषित होने के कारण आसपास की ऊंची इमारतों में रहने वाले निवासियों को सांस लेना दूभर हो गया ।
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर थाना बिसरख पुलिस पहुंची और कुछ समय पश्चात दमकल विभाग की छह से अधिक गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुई, जहां दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भीषण आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
गौतमबुद्धनगर मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि हमें 10 बजकर 12 मिनट पर सूचना मिली कि थाना बिसरख में राइस चौकी के पीछे कुछ झुग्गी झोपड़ियां बनी हुई हैं जहां पर आग लग गई है और काफी फैल चुकी है जहां देखा गया कि वहां कुछ गोदाम बने हुए हैं जिसमें काफी मात्रा में प्लास्टिक के ढेर रखे हुए थे और तेज हवा चलने की वजह से आग और ज्यादा फैल गई इस दौरान हमारी छह से अधिक दमकल की गाड़ियों एवं कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया जहां किसी भी तरह के जनहानि नहीं हुई है और आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Next Post

जकार्ता की मस्जिद में धमाका, कई घायल

Fri Nov 7 , 2025
जकार्ता, 07 नवंबर (वार्ता) इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की एक मस्जिद में शुक्रवार को हुए विस्फोट में 50 से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना उत्तरी जकार्ता के केलापा गाडिंग स्थित एक स्कूल परिसर में स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज़ के दौरान हुई। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।