जकार्ता, 07 नवंबर (वार्ता) इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की एक मस्जिद में शुक्रवार को हुए विस्फोट में 50 से अधिक लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना उत्तरी जकार्ता के केलापा गाडिंग स्थित एक स्कूल परिसर में स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज़ के दौरान हुई। विस्फोट के कारणों की अभी भी जाँच की जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 54 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन्हें मामूली से लेकर गंभीर चोटों के चलते अस्पताल लाया गया है।
