इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से अधिक जवानों के किए तबादले

इंदौर: पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) द्वारा शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. जारी आदेश के तहत 50 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक विभिन्न थानों और इकाइयों में पदस्थ किया है.जारी आदेश के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र से हटाकर सीधे थानों मंह भेजा है, जबकि कुछ को यातायात और अन्य इकाइयों से हटाकर फील्ड ड्यूटी में लगाया है.

इनमें थाना एरोड्रम, तेजाजी नगर, पलासिया, द्वारकापुरी, एमजी रोड, गांधीनगर, कोतवाली, एमआईजी, राऊ, आजाद नगर, चंदननगर, हीरानगर, मल्हारगंज, छत्रीपुरा, परदेशीपुरा सहित अन्य थानों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं. आदेश में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को शामिल किया है. कई महिला पुलिसकर्मियों को भी अलग अलग थानों में तैनात किया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है, जो आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा.

Next Post

बारिश से पहले पूरी होगी ट्रेजर टाउन सड़क, महापौर ने दिए निर्माण तेज करने के निर्देश

Tue May 12 , 2026
इंदौर :पुष्यमित्र भार्गव ने राऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 78 का विस्तृत निरीक्षण कर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ मधु वर्मा, जलकार्य एवं ड्रेनेज प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा, स्थानीय पार्षद ओ.पी. […]

You May Like