इंदौर:लसूडिया थाने में आयोजित महागणना में एडीसीपी जोन 2 ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित शिकायतों के निराकरण को लेकर जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के तहत दर्ज मामलों, ई डीएआर, समन्वय पोर्टल और एनसीआरपी पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के जल्द निपटारे पर जोर दिया.
बैठक में थाना क्षेत्र के पब, बार और रेस्टोरेंट तय समय पर बंद कराने, रात की गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा फरार आरोपियों और आदतन बदमाशों पर लगातार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए. साथ ही पुलिसकर्मियों से कहा कि फरियादियों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखें.
सुरक्षा का भरोसा बना रहे…
हर पुलिसकर्मी अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे, शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें और गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखें, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे.
एडीसीपी, अमरेन्द्र सिंह
