हत्या करने के पहले ही सुपारी किलर शूटर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

पन्‍ना: एसपी पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के दिशा निर्देशन मे गुनौर पुलिस ने सुपारी लेकर हत्यार करने आये तीन आरोपियों को घटना कारित करने के पूर्व ही गिरफ्तार कर हत्या की घटना को विफल कर दिया। एसपी पन्ना निवेदिता नायडू ने प्रेस कान्फ्रेंस मे बताया कि दिनांक 15 दिसंबर को थाना प्रभारी गुनौर निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा गुनौर स्थित विद्युत कार्यालय के पास कुछ संदेही व्यक्ति एक बुलेरो वाहन में बैठे हैं, जो कस्बा के एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रच रहे हैं तथा उनके पास अवैध हथियार भी मौजूद हैं।

पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर एक बिना नम्बर की बुलेरो कार में 03 संदेही व्यक्तियों इद्दी उर्फ इदरीश उम्र 40 वर्ष, निवासी कटरा मोहल्ला, पन्ना, मुकेश सिंह चंदेल पिता सियाराम सिंह चंदेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी पटनाकला, थाना गुनौर, छोटू उर्फ इतेन्द्र सिंह चंदेल पिता महिपाल सिंह चंदेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी पटनाकला, थाना गुनौर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूँछताछ एवं तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल 03 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 02 कार बरामद किये गये। वहीं चौथा आरोपी महिपाल सिंह चन्देल निवासी पटनाकला, थाना गुनौर फरार है जिसकी तलाश जारी है।

पूँछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि पुरानी बुराई को लेकर हम लोग कस्बा निवासी भूरा चंदेल की हत्या करने की योजना से एकत्रित हुए थे। आरोपियों के बताये अनुसार यह तथ्य सामने आया कि हत्या के लिये मामले में महिपाल सिंह चन्देल द्वारा 50 हजार रूपये की सुपारी तय की गई थी, जो मुकेश सिंह चंदेल के माध्यम से इद्दी उर्फ इदरीश को 5 हजार रूपये एडवांस दिये जा चुके थे। आरोपियों द्वारा विद्युत कार्यालय के पीछे बैठकर पूरी प्लानिंग की गई थी। पुलिस की त्वरित एवं सतर्क कार्यवाही से यह जघन्य अपराध घटित होने से पूर्व ही विफल हो गया।

Next Post

सोची-समझी किसान विरोधी नीति से भाजपा सरकार ने किसानों को हर मोर्चे पर छोड़ा अकेला: सचिन

Tue Dec 16 , 2025
भोपाल: पूर्व कृषि मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों को उत्पादन लागत, बाजार भाव, फसल बीमा और संस्थागत व्यवस्था—हर अहम मोर्चे पर जानबूझकर अकेला छोड़ दिया है। भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा […]

You May Like