
रीवा: निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम रीवा की राजस्व टीम ने संपत्तिकर के बड़े बकायादारों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए अंतिम सूचना के बाद भी भुगतान न करने पर चल-अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. इसी क्रम में बड़े बकायादारों के विरुद्ध अंतिम सूचना के पश्चात भी भुगतान न होने पर निगम द्वारा मैदानी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. वसूली अभियान को तेज करते हुए आज जोन क्रमांक 02 में 4 स्थानों पर नगर निगम की टीम कुर्की की कार्यवाही हेतु पहुंची, जिसमें सभी बकायादारो द्वारा मौके पर राशि जमा की.
जोन क्रमांक 02 में कुर्की की कार्यवाही के दौरान कुसुम सिंह बकाया राशि रू. 54759, इसी प्रकार संतोष पटेल बकाया राशि रू. 68013, अभिमान सिंह बकाया राशि रू. 99239, रामवती मिश्रा बकाया राशि रू. 70284 मौके पर नगर निगम कोष में जमा कराई.इस दौरान नगर निगम उपायुक्त, राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, अतिक्रमण प्रभारी एवं उपराजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे.
