दतिया:दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस लगातार अपनी बढ़त बढ़ाती जा रही है। 11वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह भाजपा के आशुतोष तिवारी से 12,080 वोटों से आगे चल रहे हैं। शुरुआती राउंड में भाजपा को बढ़त मिली थी, लेकिन तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस ने बढ़त हासिल की और अब हर दौर के साथ अपना अंतर बढ़ाती जा रही है।
11वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 54,127 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 42,047 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत का अंतर बढ़कर 12,080 वोट हो गया है। मतगणना अभी जारी है और आगामी राउंड में तस्वीर और स्पष्ट होगी, लेकिन फिलहाल कांग्रेस निर्णायक बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
Next Post
लाल बाबा मंदिर में चोरी करने वाले दो पकड़ाए
Mon Aug 3 , 2026
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर में प्रसिद्ध स्वयं सिद्ध श्री लाल बाबा मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों में अजय उर्फ अज्जू ठाकुर 21 वर्ष निवासी भूकम्प कालोनी […]

You May Like
-
8 months ago
एसबीसी सचिव पद से हटाई गई गीता शुक्ला को झटका
-
12 months ago
प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें