महाकाल की नगरी में आएंगे राहु केतु

प्रमोद व्यास
उज्जैन: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी उज्जैन एक बार फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत के केंद्र में आने जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 दिसंबर को उज्जैन पहुंचेंगे, जहां दशहरा मैदान पर फिल्म ‘राहु केतु’ के सॉन्ग और फिल्म का भव्य लॉन्च किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश में एक फिल्म सिटी बनाने पर भी मंथन कर रहे हैं.

यह आयोजन पूरी तरह सार्वजनिक होगा और मुंबई की तर्ज पर कॉरपोरेट स्टाइल में आयोजित किया जा रहा है. इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की मशहूर रैपर राजा कुमारी का लाइव शो भी होगा. अमेरिका से ताल्लुक रखने वाली राजा कुमारी पहली बार उज्जैन में परफॉर्म करेंगी. आयोजन में फिल्म और संगीत जगत की कई नामचीन हस्तियों की मौजूदगी भी रहेगी.

फिल्म इंडस्ट्रीज के लिए एमपी के होगा अहम
फिल्म राहु केतु के जरिए मध्य प्रदेश सरकार फिल्म इंडस्ट्री के लिए राज्य के दरवाजे खोलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है। मध्य प्रदेश टूरिज्म द्वारा फिल्म जगत को लगातार प्रमोट किया जा रहा है, ताकि प्रदेश को फिल्म शूटिंग और फिल्म निर्माण का नया हब बनाया जा सके.

16 जनवरी को फिल्म होगी रिलीज
फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सूरज सिंह हैं, जो एम.एस. धोनी पर बनी फिल्म के निर्देशन से भी जुड़े रहे हैं. राहु केतु 16 जनवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लॉन्च के दौरान फिल्म के सॉन्ग्स का प्रमोशन भी किया जाएगा, जिसमें शिव भक्ति पर आधारित एक विशेष भजन शामिल है.

काल गणना केंद्र उज्जैन
फिल्म का विषय ग्रहों और ज्योतिष पर आधारित है, जो उज्जैन की पहचान से सीधे तौर पर जुड़ता है. उल्लेखनीय है कि उज्जैन काल गणना का प्राचीन और विश्व प्रसिद्ध केंद्र रहा है. ऐसे में राहु केतु का लॉन्च महाकाल की नगरी में होना इसे और भी विशेष बनाता है.

फिल्म पर एक नजर
फिल्म में कॉमेडी से भरपूर भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक बार फिर साथ नजर आएंगे. वहीं, गंभीर अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अमित सियाल भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे. इनके अलावा शालिनी पांडे, पीयूष मिश्रा और चंकी पांडे भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म का निर्देशन विपुल विग ने किया है. कहानी के अनुसार फिल्म में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा के किरदारों पर राहु और केतु की दशा चल रही होती है, जिसके चलते उनके जीवन में अजीबोगरीब और हास्य से भरी घटनाएं घटती हैं. ग्रहों के प्रभाव से जुड़ी यह कहानी दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक नया अनुभव देने का दावा करती है.

दशहरा मैदान पर होगा आयोजन
दशहरा मैदान पर होने वाले इस आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए शहरभर में फ्लेक्स और होर्डिंग लगाए जाएंगे. आयोजकों का दावा है कि यह आयोजन मध्य प्रदेश में फिल्म लॉन्चिंग के लिहाज से अब तक का सबसे बड़ा और यादगार इवेंट होगा

Next Post

सडक¸ चौड़ी करने के लिए नर्मदा पाइप लाइन ही कर दी बंद

Tue Dec 16 , 2025
इंदौर:अक्सर देखने में आया है कि जब भी शहर में कोई विकास कार्य आरंभ होते हैं, आम जनता की मुसीबतें बढ़ जाती हैं. जबकि नगर निगम द्वारा आम जनता की सुविधाओं के लिए विकास कार्य के दौरान विकल्प देना चाहिए.खजराना क्षेत्र में कई वार्ड लगते हैं, जिनमें वार्ड 38 भी […]

You May Like