मोदी ने ट्रम्प को राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पद दी बधाई

नई दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी और कहा कि मैं (नरेन्द्र मोदी) एक बार फिर दोनों देशों के लाभ के लिए और दुनिया के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रिय मित्र डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई। मैं एक बार फिर हमारे दोनों देशों के लाभ के लिए और दुनिया के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं। आपके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।”

अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नवंबर में हुए चुनावों में ऐतिहासिक वापसी के बाद सोमवार को 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

श्री ट्रम्प ने आज दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में कई पूर्व राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के जज, श्री ट्रम्प का पूरा कैबिनेट, उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ तमाम देशों के शीर्ष प्रमुख और कई टेक कंपनियों के दिग्गज भी मौजूद रहे।

इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत के रूप में विदेश मंत्री एस. जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

इससे पहले निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन और जिल बाइडन ने चाय के लिए व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प का स्वागत किया।

Next Post

विदेश मंत्री जयशंकर मोदी के विशेष दूत के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के उद्घाटन समारोह में हुये शामिल

Tue Jan 21 , 2025
वाशिंगटन/नई दिल्ली, (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष दूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह सुबह सेंट […]

You May Like