रूस ने खाबरोवस्क परमाणु पनडुब्बी का किया जलावतरण

मास्को, 02 नवंबर (वार्ता/सिन्हुआ) रूस ने बंदरगाह शहर सेवेरोद्विंस्क में एक नई परमाणु पनडुब्बी खाबरोवस्क का जलावतरण किया है। यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को दी।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि परमाणु पनडुब्बी का जलावतरण समारोह जेएससी प्रोडक्शन एसोसिएशन सेवमाश में आयोजित किया गया जो एक प्रमुख रूसी जहाज निर्माण उपक्रम है।

विज्ञप्ति के अनुसार, पानी के अंदर काम करने वाले हथियारों और रोबोटिक प्रणालियों से सुसज्जित यह पनडुब्बी रूस को महासागरों में अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में सक्षम बनाएगी।

रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के हवाले से मंत्रालय ने कहा, “मैं पनडुब्बी के निर्माण में शामिल सभी लोगों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उच्च-गुणवत्ता वाले कार्य के लिए धन्यवाद देता हूं। पोत को अभी भी कई समुद्री परीक्षणों से गुजरना है। मैं चालक दल और कमीशनिंग टीम को इन परीक्षणों में सफल होने की कामना करता हूं।”

 

 

Next Post

दक्षिण सूडान में आरएसएफ ड्रोन हमलों में 12 लोगों की मौत

Sun Nov 2 , 2025
खार्तूम, 02 नवंबर (वार्ता/सिन्हुआ) दक्षिण सूडान के कोर्डोफन राज्य में अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) द्वारा दो विस्थापन केंद्रों को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमलों में बच्चों और महिलाओं सहित कम से कम 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्वयंसेवी समूहों ने […]

You May Like