बड़ी मात्रा में पटाखों का जखीरा जब्त,बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था स्टॉक

इंदौर: एरोड्रम पुलिस ने एयरपोर्ट रोड स्थित एक गोडाउन पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखों का जखीरा पकड़ा. आरोपी के पास किसी भी प्रकार का लाइसेंस नहीं मिला. जब्त सामग्री की कीमत करीब पचास लाख रुपए बताई गई है.थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि एरोड्रम पुलिस ने सुबह गजाधर नगर, एयरपोर्ट रोड स्थित सिद्धार्थ गुप्ता के गोडाउन से अवैध रूप से रखे गए भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए.

कार्रवाई एसआई नीलेश सिसोदिया की टीम ने की. मौके से 35 वर्षीय वैभव मित्तल, निवासी बाबू मुराई कॉलोनी, पटाखों का स्टॉक बेचने और परिवहन करने की तैयारी में पाया. भाटी ने यह भी बताया कि गोडाउन में मिनी बम, बीड़ी बम, फुलझड़ी, म्यूजिकल शॉट, चीट पीट, 12 शॉट व 30 शॉट मल्टी कलर के कार्टून, सिंगल कलर शॉट, किंगफिशर पैक, फाइव पीस, थ्री पीस, पार्टी पेपर, टाइगर सिंगल शॉट, बेबी रॉकेट सहित बड़ी मात्रा में माल रखा हुआ था.

इस तरह के दर्जनों कार्टूनों में थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख बताई जा रही है. पुलिस ने जब पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए जब आरोपी से लाइसेंस मांगा तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इस पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

इंदौर में उड़ानें पटरी पर लौटने लगीं, फिर भी इंडिगो का शेड्यूल पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ

Tue Dec 9 , 2025
इंदौर: प्रदेश में इंडिगो की उड़ानों की अनियमितता का सबसे ज्यादा असर इंदौर में दिखा, जहां मंगलवार को भी कई कनेक्शन प्रभावित रहे. हालांकि पिछले दो दिनों की तुलना में स्थिति कुछ सुधरी है, लेकिन परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई.इंदौर एयरपोर्ट पर मंगलवार को 13 उड़ानें रद्द की गई. […]

You May Like